धनबाद, जून 23 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी का 87वां स्थापना दिवस सोमवार को ऊपर कुल्ही स्थित टीओपी मैदान में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोफिज साहिल ने कहा कि नेताजी ने 1939 में नागपुर में इस पार्टी की स्थापना की थी। पार्टी का सदस्यता अभियान इस वर्ष एक जुलाई तक चलेगा। बैठक में धनबाद जिले की जन समस्याओं के खिलाफ 15 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को जिला महामंत्री युनुस अंसारी और अग्रगामी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष फातमा खातून ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- जनाक्रोश मार्च में बड़कागांव प्रखंड से गए कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तम कुमार रवानी, अनिल रवानी, अजय सोनी, वसीम खान, उर्मिला गुप्ता, सावित्...