बहराइच, नवम्बर 19 -- बहराइच, संवाददाता। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, लौह-इच्छाशक्ति और अदम्य नेतृत्व की प्रतीक स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर आज संपूर्ण राष्ट्र उन्हें ससम्मान स्मरण करता है। उन्होंने अपने साहसिक निर्णयों, दूरदर्शी नीतियों तथा जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। हरित क्रांति,बैंकों का राष्ट्रीयकरण,विज्ञान-तकनीक एवं अंतरिक्ष क्षेत्रों में प्रगति तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के उनके प्रयास आज भी देश को प्रेरित करते हैं। जिला महासचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.