संकल्प दिवस के रुप में मनी लक्ष्मीबाई केलकर की जयंती
सोनभद्र, जुलाई 24 -- दुद्धी। स्थानीय नगर पंचायत नंबर एक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय दुद्धी में शुक्रवार को राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापक लक्ष्मीबाई केलकर की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके राष्ट्रसेवा के कार्यों एवं महिलाओं के संगठन निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को बताया गया कि राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना वर्ष 1936 में राष्ट्रहित एवं भारतीय संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से की गई थी, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला इकाई है। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की रेणुकूट जिला कार्यवाहिका राखी जायसवाल ने विद्यार्थियों को बौद्धिक संबोधन देते हुए राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर रविंद्र जायसवाल समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.