मथुरा, अप्रैल 22 -- अमर नाथ विद्या आश्रम में विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस को स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, कविता तथा पोस्टर निर्माण के माध्यम से बताया कि वे हर संभव कोशिश करेंगे कि वे अपनी धरती माता को सभी प्रकार के प्रदूषण से बचाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे तथा पृथ्वी को हरा-भरा बनायेंगे। विद्यार्थियों ने पर्यावरण, जल, वायु प्रदूषण जैसे गम्भीर विषयों पर भी प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर पॉलीथिन का बहिष्कार, सोलर एनर्जी का उपयोग, साईकिल का उपयोग, पेड़ लगाना तथा संरक्षण तथा जल का संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पृथ्वी के लिये प्लास्टिक के होने वाले दुष्प्रभाव तथा उनसे बचाव के लिये एक नुक्कड़ नाटक धरती की पुकार प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.