संकल्प का नीट से राजकीय मेडिकल कॉलेज में चयन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- पुवायां। बसखेड़ा बुजुर्ग निवासी स्व. डॉ. शिव प्रताप सिंह के छोटे बेटे संकल्प माधव सिंह का नीट के माध्यम से राजकीय सीट पर फरीदाबाद स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। चयन की जानकारी मिलने पर परिवार और इष्ट मित्रों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और बधाई दी। परिजनों ने बताया कि संकल्प के पिता स्व. डॉ. शिव प्रताप सिंह मानवसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। संकल्प के चयन पर बाबा देवेंद्र सिंह, दादी गायत्री देवी, मां सुशीला देवी, चाचा डॉ. अमरेंद्र सिंह, चाची दीपिका सिंह समेत अन्य लोगों ने हर्ष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.