बरेली, मई 2 -- हरिद्वार स्थित भारत सेवा सदन में आयोजित तृतीय संकल्प कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 24 से 26 अप्रैल तक हुई। इसमें सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन टू की ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच हुए इस मुकाबले में विद्यालय की टीम ने कुल पांच स्वर्ण पदक, एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के रुद्रेश शर्मा, अक्षरा चौधरी, शिवशेखर गुप्ता, अनिव सक्सेना, मोहम्मद शान शैफी ने स्वर्ण पदक जीता। मोहम्मद फैज ने रजत पदक जीता। टीम का उपलब्धि का श्रेय कोच शालिनी विश्वकर्मा को दिया गया। विद्यालय की निर्देशिका सुनाली चौधरी, प्रधानाचार्या आशा कांडपाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...