धनबाद, मार्च 16 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। अंगारपथरा में रविवार को संकल्प एजुकेशन संस्था द्वारा धूम्रपान निषेध संकल्प सभा का आयोजन जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, सह संस्थापक रंजीत कुमार, जिला सचिव सह संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, शिक्षक कुणाल कुमार शर्मा, अमित यादव, विनोद कुमार दास आदि ने नशा से होने वाली क्षति को विस्तृत रूप से बच्चों को समझाया। अंत में सभी को संकल्प दिलाई गई कि हम भारत के लोग संकल्प लेते हैं कि हम कभी भी जीवन में धूम्रपान नहीं करेंगे व ना ही अपने परिवार के किसी सदस्य को करने देंगे। हम जहां भी रहेंगे हमेशा धूम्रपान का विरोध करते रहेंगे। जिससे हमारा समाज, देश व मानव जाति सुखमय हो सकें। मौके पर मिथुन कुमार मल्लाह, डोली द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.