बिजनौर, मार्च 20 -- स्योहारा। विश्व गौरैया दिवस के मौके पर नगर के मोहल्ला शेखान में स्थित स्वर्गीय शेख अकबर के गौरैया वाले मकान पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. मनोज कुमार वर्मा और अध्यापक केपी पुष्पक रहे। इस दौरान शेख जमाल ने बताया कि गौरैया को बचाने के लिए उनके पूर्वजों ने एक अनुवांशिक परंपरा को कायम रखा है। उनके पिता और दादा के समय से ही उनके मकान में गौरैया का निवास है। अभी भी मकान में लगभग 2000 से अधिक गौरैया का निवास है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महावीर सिंह ने गौरैयाओं के संरक्षण बेहद जरूरी बताया। वहीं वन विभाग के रेंजर धामपुर शांशक गुप्ता ने भी इनके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डा. मनोज कुमार वर्मा कहा कि गौरैया की कमी हमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.