शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की पुरातन छात्र परिषद की ओर से विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में चयनित कॉलेज की पूर्व छात्रा इला सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने अपने संघर्ष, चुनौतियों, अध्ययन पद्धति और तैयारी की रणनीति साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए संकल्प, समर्पण और निरंतर परिश्रम बेहद जरूरी है। कॉलेज के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र ने कहा कि वरिष्ठों की सफलता जूनियर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त करती है। प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद ने विद्यार्थियों को इला से सीख लेने की बात कही। उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ. आलोक कुमार सिंह ने दिया, जबकि संचालन डॉ. शिशिर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.