संकर धान के बीज राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध
गोंडा, जून 18 -- गोण्डा। जिले के सभी राजकीय बीज गोदामों पर किसानों के लिए संकर प्रजाति के धान के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान कृषि विभाग के किसान पोर्टल पर पंजीकरण कराकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने किसानों से प्रमाणित और उन्नत किस्म के बीजों का ही उपयोग करने की अपील की है। किसान अपने निकटतम राजकीय बीज गोदाम पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और समय रहते बीज प्राप्त कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.