मथुरा, नवम्बर 30 -- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गोवर्धन के आन्यौर स्थित संकर्षण कुंड पर व्याप्त गंदगी पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि 2018 में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर ब्रज के सबसे विशाल विग्रह संकर्षण (दाऊजी) भगवान की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की थी, उन्हें डबल इंजन सरकार ने पिछले सात सालों में प्रदूषित पोखर में अपमानित करके छोड़ दिया है। पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा है कि जहां स्वच्छता होती है, वहा ईश्वर का वास होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने आस्था के प्रतीकों की उपेक्षा करके उन्हें गंदगी के अंबार के बीच उपेक्षित-अपमानित होने के लिए छोड़ दिया है। दक्षिण भारत के दर्जनों पुजारियों ने वैराग्य और त्याग की प्रतिमर्ति परम श्रद्धेय संत श्रीमन्नारायण चिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.