बाराबंकी, मई 8 -- रामनगर। क्षेत्र के अगानपुर के पास संकरे रेलवे पुल पर गुरुवार की अर्धरात्रि में दोनों तरफ से वाहनों के घुसने से भीषण जाम लग गया। जिससे पुल के दोनों तरफ लगभग पांच मीटर तक वाहनों का रेला लग गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह यातायात सामान्य कराया तब लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि इसी स्थान पर बीते साल एक डंपर रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। पुल के संकरा होने से इधर से गुजरने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पुल पर से डंपर के गिरने की घटना के बाद इस पुल को सात मीटर चौड़ा बनाने के लिए रेलवे के इंजीनियरों ने सर्वे किया था लेकिन आज तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। जिससे पुल के चौड़ीकरण का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। जबकि इस मुद्दे को विधान परिषद में एमएलसी अंगद सिंह व लोक सभा में सांसद तनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.