हजारीबाग, फरवरी 15 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 सिक्सलेन के पास राजकुमार होटल के पीछे अचानक जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैलकर भीषण रूप ले लिया। आग की सूचना के बाद प्रभारी वनपाल पंकज कुमार, वनरक्षी राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, चालक ताहिर अंसारी व जुबैर अंसारी ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस आग में सैकड़ों पेड़ पौधे झुलस व जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण काफी भयभीत हो गए। वही सड़क किनारे अवस्थित होटल में भगदड़ मच गई। प्रभारी वनपाल पंकज कुमार ने जानकारी बताया कि आग लगने की घटना की जांच की जाएगी। वन भूमि का पुनः सीमांकन कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.