हापुड़, जून 29 -- दिल्ली गढ़ रोड स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर का 19 वां वार्षिक उत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन से हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य यजमान विजय कुमार अग्रवाल, रविंद्र कुमार अग्रवाल, सुचेंद्र, जितेंद्र, देवेंद्र, मनीष कुमार, राजीव, संजीव, सम्मी, अमित कुमार तथा समस्त रविंद्र परिवार की विशेष सहभागिता रही। यह भी पढ़ें- संकट हरण हनुमान मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव मनाया गया अनुष्ठान का संचालन मुख्य आचार्य पुरुषोत्तम ने कि...