धनबाद, अप्रैल 2 -- जोड़ापोखर। डुमरी 4 नंबर स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाला यह मंदिर का 96वां जन्मोत्सव है, जिसे लेकर क्षेत्र के भक्तों में भारी उत्साह है और तैयारियां पूरी की गई हैं।इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य भजन-कीर्तन और आकर्षक शोभायात्रा जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण होगा। आयोजन समिति के अनुसार, इस ऐतिहासिक जन्मोत्सव में जोड़ापोखर और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...