संकट मोचन हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव संपन्न
लातेहार, जून 1 -- चंदवा, प्रतिनिधि। मेन रोड स्थित दुबे जी के गोला परिसर में अवस्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भंडारा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान श्री महावीर जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पंडित विजय कुमार मिश्र के सानिध्य में यजमान मुकेश दुबे द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोपहर बाद आयोजित विशाल महा भंडारे में चंदवा नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने कतारबद्ध होकर प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.