वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संकट मोचन संगीत समारोह का 104वां संस्करण वर्ष 2027 में 24 अप्रैल से आरंभ होगा। छह निशाओं तक चलने वाले आगामी संस्करण को 29 अप्रैल को विराम दिया जाएगा।संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वम्भरनाथ मिश्र ने बताया कि सार्वभौम रामायण सम्मेलन की शुरुआत अगले वर्ष चैत्र पूर्णिमा की तिथि पर 20 अप्रैल से होगी। उस दिन हनुमद्जयंती के पर्व पर दस दिन के उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। पहले चार दिन पूर्ण रूप से श्रीराम चरित मानस को समर्पित रहेंगे। परंपरा के अनुसार हनुमद्जयंती की तिथि पर भोर की आरती साढ़े चार बजे के स्थान पर सुबह सवा छह से छह बीस के बीच आरंभ होगी। शेष आरतियां अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगी। चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर संकट मोचन महाराज का विशेष बैठकी शृंगार किया जाएगा। वर्ष में यही एक दिन होता ...