सहारनपुर, अप्रैल 2 -- प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा रूकमणी वल्लभ मंदिर (नाभावाला) में 36वां श्री रघुनाथ बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार को संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहूति देकर संपूर्ण जगत में शांति व भाईचारे के लिए बाबा से प्रार्थना की। श्री रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम आरंभ हुआ। महायज्ञ के मुख्य यजमान अलका गोयल और कुलदीप गोयल रहे। अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने संपूर्ण जगत में शांति व भाईचारे के लिए बाबा से प्रार्थना कर यज्ञ में आहुति दी। महामंत्री उमेश सैनी ने बताया कि समारोह की इस कड़ी में शनिवार रात भजन संध्या और रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा, निधि वर्मा, आदेश सैनी, राधेश्याम माहेश्वरी, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.