सहरसा, मई 21 -- सिमरीबख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट स्थित श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम भक्ति एवं श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर में विशेष पूजन, आरती एवं भक्ति भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की। देर शाम तक पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- संगीतमय हनुमान चालीसा का आयोजन कियाकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद भजन गायक बांके बिहारी ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने "राम आएंगे आएंगे..." तथा "भजन करो मस्त जवानी में, बुढ़ापा किसने देखा है..." जैसे लोकप्रिय भजनों की प...