नवादा, मार्च 28 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सुप्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में रामनवमी के शुभ अवसर महावीरी पताका का संकल्प और पूजन हुआ जबकि मंदिर परिसर में 12 घंटे का अखंड पाठ किया गया। देर शाम को अखंड पाठ के समापन के बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें शहर भर के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर हुए भजन के आयोजन में भी श्रद्धालु रामभक्तों की अपार भीड़ जुटी। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। संकट मोचन मंदिर के महंत नकुल देव उदासीन तथा पुजारी नारायण देव उदासीन के नेतृत्व में समस्त आयोजन हुए। मौके पर श्रद्धा और उत्साह के साथ जुटे श्रद्धालुओं ने स्वयं के द्वारा महावीरी पताका का आरोहण करने का विधान पूर्ण किया। पुजारी नारायण देव उदासीन ने बताया कि संकट मोचन मंदिर में अक्षय तृतीया और कार्तिक मास में दो बार गुम्बद पर ध्वजारोहण का विध...