नवादा, अप्रैल 21 -- श्री संकट मोचन मंदिर स्थित हनुमान जी के 47वें वार्षिकोत्सव के तीसरे और अंतिम दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा वातावरण जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान रहा। वार्षिकोत्सव के समापन के अवसर पर आज विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल में सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने एक स्वर में चालीसा का गायन किया। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें विश्व शांति और जन कल्याण की कामना की गई। आज के आयोजन का मुख्य आकर्षण मंदिर के शिखर यानी गुम्बज पर नूतन ध्वजारोहण रहा। महंत बाबा नकुल दास उदासीन और पुजारी बाबा नारायण देव उदासीन की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी का विजय ध्वज फहराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.