संकट मोचन बालाजी मंदिर पर महायज्ञ
बदायूं, अप्रैल 2 -- बदायूं। बिल्सी रोड स्थित श्री बालाजी दरबार में हनुमान जन्मोत्सव एवं 27वें वार्षिक महोत्सव के छठे दिन भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में भक्तों ने विश्व कल्याण और मनोकामना पूर्ति हेतु आहुतियां दीं। यज्ञाचार्य रविकांत उपाध्याय ने यज्ञ को वैज्ञानिक व आध्यात्मिक अनुष्ठान बताते हुए कहा कि इससे मानसिक तनाव से मुक्ति और प्रभु राम की भक्ति प्राप्त होती है। पिछले पांच दिनों से जारी श्रीराम कथा के बीच आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर श्री संकटमोचन बालाजी दरबार समिति एवं श्री बालाजी सेवार्थ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.