संकट मोचन धाम पहाड़ी में 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ी भीड़
हमीरपुर, मई 16 -- मुस्करा। संकट मोचन धाम पहाड़ी-भिटारी में शनिवार को द्वितीय वर्ष विशाल श्री राम महायज्ञ का भव्य और भक्तिमय शुभारंभ हुआ। यज्ञ के पहले दिन शनिवार को आयोजित कलश यात्रा में पूरा क्षेत्र ''जय श्री राम'' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर कतारबद्ध होकर चल रही थीं। कलश यात्रा संकट मोचन धाम पहाड़ी से शुरू होकर क्षेत्र के पास के तीन गांवों का भ्रमण करते हुए तथा मुख्य पहाड़ी गांव की परिक्रमा कर वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यज्ञ संरक्षक श्री श्री 108 श्री गोपालानंद जी महाराज (अखंड संकरानन्द आश्रम ऐंझी) की प्रेरणा से आयोजित इस नौ दिवसीय महाकुंभ में देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे संतों द्वारा प्रतिदिन दिन में ''संत वेदांत व मानस प्रवचन'' किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.