देवघर, मई 31 -- करौं,प्रतिनिधि। सिद्धपीठ पाथरोल के कालीधाम संकट मोचनधाम मंदिर में शनिवार देर शाम ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमानजी की महा आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। बताते चलें की संकट मोचनधाम पाथरोल मंदिर में वर्ष 2002 से ही प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों के सहयोग से बाबा का महाआरती, भजन-कीर्तन और खिचड़ी प्रसाद का वितरण होता आ रहा है। इसी क्रम में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भजन कीर्तन व खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों के मन्नत पूरा होने पर यहां पूर्णिमा तिथि को भक्तों द्वारा खिचड़ी प्रसाद का वितरण करवाया जाता है।

भजन संध्या कार्यक्रम इस दौरान हुए भजन संध्या कार्यक्रम में भजन गायक लालटू पाल, गोपाल अकेला, कुमार जितेंद्र, वरुण बाउरी, अक्षय शर्मा...