इटावा औरैया, मई 12 -- इटावा। प्रधानमंत्री की एक साल तक जरूरी न हो तो सोना न खरीदें अपील के बाद इटावा के सर्राफा बाजार में सन्नाटा है। शादियों का सीजन सिर पर है, पर ग्राहक स्टोर में घुसने से पहले सौ बार सोच रहे हैं। हमने शहर के सर्राफा कारोबारियों से बात की। सभी का कहना एक ही है 1968 और 1973 जैसा मंजर लौटता दिख रहा है। शहर के मुख्य बाजार में कई साल से दुकान चला रहे मनोज जैन कहते हैं, पहले दिन में 10 से 12 ग्राहक आते थे, अब 2 या 3 आ रहे है। इटावा जैसे छोटे शहरों में तो लोग सीधे कह रहे हैं पीएम ने मना किया है, अभी न लें। ओपी गौर का कहना है जून-जुलाई और नवंबर में 6 से 10 तक शादियों के ऑर्डर बुक थे। अब 60 प्रतिशत ग्राहकों ने मुहूर्त निकलने तक रोकते हैं कहकर एडवांस वापस मांगा है। तैयार स्टॉक और कारीगरों को एडवांस देकर बैठे ज्वेलर्स के सामने कैश...