मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सरकार की सख्ती के बावजूद पीएनजी कनेक्शन देने में गैस कंपनी की सुस्ती जारी है। पिछले नौ दिनों में शहरी क्षेत्र में महज 630 कनेक्शन चालू किए गए हैं, जबकि हर दिन औसतन 100 कनेक्शन चालू करना है। इधर, कनेक्शन देने की सुस्त रफ्तार के कारण आवेदनों की संख्या बढ़कर 35 हजार से अधिक हो गई है। वर्तमान में औसतन प्रतिदिन 70 कनेक्शन दिए जा रहे हैं। रफ्तार नहीं बढ़ी तो अब तक आए आवेदकों को ही कनेक्शन देने में कई महीने लग जाएंगे। अगर आवेदनों की संख्या बढ़ी तो नये उपभोक्ताओं का कनेक्शन डेढ़ से पौने दो साल बाद ही चालू हो सकेगा।वर्तमान में पीएनजी के लिए 35,737 आवेदन गैस कंपनी को मिले हैं। गुरुवार को भी 109 लोगों ने आवेदन किया है। शहरी क्षेत्र में करीब 94 हजार उपभोक्ताओं को पीएनजी देने का लक्ष्य गैस कंपनी ने ...