नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारत और यहां के लोगों का आभार जताया है। सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के दौरान भारत ने ईरान के साथ खड़े होकर समर्थन और एकजुटता दिखाई और इसके लिए ईरान कृतज्ञ है। इलाही ने यह बातें अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत के 40 दिन पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। यह भी पढ़ें- नीच, दुष्ट और बेईमान है अमेरिका; इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर भड़का ईरान नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में इलाही ने कहा, "मैं भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने हमारा साथ दिया, हमारे प्रति एकजुटता दिखाई और संवेदना व्यक्त की। आज इस कार्यक्रम में सरकार के कई अधिकारी और अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए, इसके लिए हम आभ...