संकट में कम, भुलक्कड़ी और आलस्य के कारण ज्यादा चेन पुलिंग
भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। यात्री संकट में कम बल्कि अपनी भुलक्कड़ी आदत और आलस्य के कारण ट्रेनों में ज्यादा चेन पुलिंग कर रहे हैं। दरअसल, पूर्व रेलवे ने पिछले एक महीने में पूरे जोन में चेन पुलिंग के कारण विलंब हो रहीं ट्रेनों की जांच करायी है। इस जांच में अलार्म चेन पुलिंग के अजीबोगरीब कारणों का खुलासा हुआ। कोई देर तक अपनी बर्थ पर सोते रहे, जगे तो स्टेशन छूटता देख जंजीर खींच दी। कोई रिश्तेदारों को छोड़ने ट्रेन में आए और देर तक गप्पें मारते रहे। जब ट्रेन खुल गई तो चेन पुलिंग कर दी। एक से 31 मई तक जोन में 86 ट्रेनों को चेन पुलिंग कर रोका गया। आंकड़े के अनुसार, आसनसोल और हावड़ा मंडल की सबसे अधिक ट्रेनें इन चेन पुलिंग के कारण प्रभावित रही। मालदा और सियालदह मंडल में भी ऐसे मामले आए। आरपीएफ रिकॉर्ड के अनुसार आसनसोल मंडल में चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.