छपरा, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा फोटो- 2 चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को माता का मनमोहक श्रृंगार रूप 3 चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां अंबिका भवानी माता को प्रसाद चढाते पुजारी गुड्डू बाबा 4 चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां अंबिका भवानी मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ करते श्रद्धालु भक्त 7 मां अंबिका भवानी माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु छपरा, हमारे प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा सारण जिले में गहरी आस्था और भक्ति के साथ संपन्न हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला-पुरुषों ने व्रत रखकर मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि ...