नई दिल्ली, जनवरी 25 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का मुद्दा फिर उठाया। रविवार को उन्होंने कहा कि इससे बच्चों और बुजुर्गों पर बुरा असर पड़ रहा है और दिहाड़ी मजदूरों का जीवन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है। राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वायु प्रदूषण की भारी कीमत हम चुका रहे हैं। हमारे स्वास्थ्य और हमारी अर्थव्यवस्था दोनों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। करोड़ों आम भारतीय हर दिन इस बोझ को झेल रहे हैं। यह भी पढ़ें- 'उंगली पर लगने वाली अमिट स्याही बताती है कि..', मतदाता दिवस पर क्या बोले PM मोदी राहुल गांधी ने कहा कि इस समस्या का सबसे ज्यादा खामियाजा हमारे बुजुर्गों और बच्चों को झेलना पड़ रहा है। उनका कहना था कि इस संकट से सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों और ...