नई दिल्ली, मार्च 11 -- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ गए हैं। बीते दिनों सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के कारण अब देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई है। हालांकि, इस बड़े उछाल के बाद भी करोड़ों ग्राहकों को 300 रुपये सस्ती कीमत पर एलपीजी सिलेंडर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- LPG संकट: रेल यात्रियों के लिए माइक्रोवेव और इंडक्शन यूज करें, IRCTC का निर्देशकिसे मिलेगी राहत? दरअसल, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को केंद्र सरकार एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी देती है। इस योजना की शुरुआत मई 2016 में पूरे देश के गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन प्रोवाइड करने के...