संकट के बीच रुपये में चौथे दिन भी गिरावट
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- मुंबई। रुपया गुरुवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ 96.33 (अस्थायी) पर रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मजबूत होने के बीच रुपया लगातार चौथे कारोबारी सत्र में कमजोर हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से भी रुपये पर दबाव बना रहा। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.50 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। यह भी पढ़ें- रुपया 16 पैसे टूटकर 96.32 प्रति डॉलर पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.