बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। रसोई गैस की किल्लत और अनिश्चितता के डर से अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक इंडक्शन अपना रहे हैं। हालात यह हैं कि बाजार में डीलरों के पास स्टॉक खत्म होने के कगार पर है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में गैस सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने के बाद कई लोगों ने किचन के लिए बैकअप विकल्प तैयार करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक कूकर, केतली और एयर फ्रायर जैसे उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकटॉप और दूसरे इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ी है। कई जगहों पर गैस सिलेंडर ब्लैक में डबल प्राइस पर मिल रहे हैं। रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री अचानक बढ़ गई है और कुछ प्लेटफॉर्म पर तो यह प्रोडक्ट अस्थायी रूप से...