गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर गुरुग्राम जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गई। पंकज डावर ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन सदा देश के उत्थान और विकास को समर्पित रहा। उन्होंने देश में डिजिटल क्रांति लाकर भारत को 21वीं सदी की ओर बढ़ाने का काम किया। आज संकट के दौर में प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी जी का दौर याद आ रहा है। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी: वर्धन यादवपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया ग...