गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक के परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि युवक के पिता को प्रदान किया है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आकाश को एक पैर गंवाना पड़ा। आकाश के पिता महेंद्र पिछले कई सालों से रोजाना सुबह चलने वाली ट्रेन में संकीर्तन मंडल से जुड़े हुए हैं। राधा माधव संकीर्तन मंडल के संचालक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महेंद्र पिछले कई सालों से संकीर्तन मंडल के सक्रिय सदस्य हैं। उनका करीब 30 वर्षीय बेटा आकाश पिछले सप्ताह अपने किसी कार्य से बाइक से बुलंदशहर जा रहा था। रास्ते में बुलंदशहर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने उसक...