हल्द्वानी, मार्च 22 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक अस्थिरता के बीच स्पष्ट किया कि युद्ध नहीं, संवाद और कूटनीति ही समाधान है। उन्होंने अपील की कि संकट की इस घड़ी में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का समर्थन करे। रक्षा मंत्री शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित 'जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया संकट के दौर में गुजर रही है। दुनिया में इस समय युद्ध चल रहा है। यह पूरे विश्व के लिए यह चिंता का विषय है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्पष्ट किया है कि समाधान युद्ध नहीं, बल्कि संवाद से ही निकलेगा। उन्होंने कहा कि इस संकट से कोई देश प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। प्रधानमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.