संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा
बहराइच, मई 19 -- तेजवापुर। मंगलवार को शहर के महाराणा प्रताप चौक (केडीसी) पर न्याय प्रिय पार्टी की ओर से हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार बाजपेई ने किया। दोपहर से शुरू हुए भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विद्वान पं. भुवन दत्त अवस्थी द्वारा विधि-विधान से पूजन, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और आरती के साथ हुई। डॉ. सुशील गुप्ता, पंडित पुंडरीक पाण्डेय, करण मिश्रा, डॉ. राजेश तिवारी, गोरख दुबे, दिनेश कुमार कनौजिया समेत अन्य मौजूद रहें। वहीं क्षेत्र के चेतरा हनुमान मंदिर, बेडनापुर, रमपुरवा, बौंडी, टिकोरा और खैरा बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में भी प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.