संकट : सिरदला और कौआकोल में सबसे अधिक गिरा भू जलस्तर
नवादा, जून 7 -- भीषण गर्मी की तपिश और लगातार बढ़ते तापमान के कारण दक्षिण बिहार के रैन साइको जोन में शामिल नवादा जिले में भूगर्भ जलस्तर में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है। स्थिति यह है कि जिले के अधिकांश इलाकों में जलस्तर पिछले वर्षों की तुलना में सामान्य रूप से 15 से 26 फीट तक नीचे खिसक गया है, जिससे कई क्षेत्रों में पानी 40 से लेकर 80 फीट की गहराई तक चला गया है। इस भीषण संकट के बीच जिले के सिरदला और कौआकोल प्रखंड का हाल सबसे खराब है, जहां पथरीली और पहाड़ी भौगोलिक स्थिति के कारण जलस्तर क्रमशः 78 और 80 फीट तक गिर चुका है। इसके विपरीत, अपेक्षाकृत मैदानी और सुगम क्षेत्र होने के कारण काशीचक प्रखंड की स्थिति फिलहालसबसे बेहतर है, हालांकि वहां भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- तपिश बढ़ी तो पाताल खिसका पानी, 16 दिन में 2 इंच गिरा भू-जलस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.