नवादा, अप्रैल 7 -- नवादा से राजेश मंझवेकर भीषण गर्मी की आहट के साथ ही नवादा के बाजारों में ठंडक पहुंचाने वाले उपकरणों की मांग तो बढ़ गई है, लेकिन इस बार ग्राहकों की जेब पर जंग की तपिश भारी पड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और परिवहन संकट के कारण कच्चे माल की आपूर्ति बाधित हुई है, जिसका सीधा असर नवादा के इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर दिखने लगा है। जिले के प्रमुख बाजारों सोनरपट्टी रोड, स्टेशन रोड, मेन रोड, पुरानी कचहरी रोड, कलाली रोड, रामनगर आदि समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित बाजारों में एसी, कूलर और एलईडी टीवी की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्थानीय दुकानदारों और थोक विक्रेताओं का कहना है कि कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक, तांबा (कॉपर) और एल्युमीनियम की कीमतों में आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.