लखनऊ, नवम्बर 23 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ठाकुर संकठा प्रसाद का संघ से गहरा लगाव केवल कार्य की सीमा तक नहीं था, बल्कि वह जीवन का मार्गदर्शक तत्व था। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, राष्ट्र और सनातन मूल्यों के प्रति उनका समर्पण तथा कार्यकर्ताओं के प्रति उनका वात्सल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने किसानों को आवाज बुलंद करने का आत्मविश्वास दिया। वीरेंद्र सिंह रविवार को भारतीय किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठाकुर संकठा प्रसाद सिंह की 102वीं जयंती पर लखनऊ के माधव सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उनकी जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय किसान संघ से जुड़े वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.