संकटा देवी धाम पर शुरू होगा नवरात्र महोत्सव
सीतापुर, मार्च 18 -- महमूदाबाद। नवरात्र पर मां संकटा देवी धाम को भी बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों एवं झालरों से सजाया गया है। यहां पर आयोजित होने वाले वार्षिक नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ नवरात्र के पहले दिन गुरूवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज पूजन के साथ होगा। महोत्सव का उद्घाटन विधायक आशा मौर्या द्वारा फीता काटकर किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले मेले मेले के दौरान प्रतिदिन सायं सात बजे महामाई के दरबार में महाआरती होगी। मेले में आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। साथ ही झूले भी लग गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.