अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या। रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव का उल्लास बिखर रहा है। फिर भी ईंधन गैस की आपूर्ति के संकट से उत्सव का रंग फीका हो जा रहा है। गैस के अभाव में मंदिरों मे भंडारे बाधित हो रहे हैं, जिससे संत-महात्मा एवं श्रद्धालुजन दोनों की समस्या बढ़ गई हैं। श्रीपंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक व संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत परशुराम दास ने जिला प्रशासन से समस्या के त्वरित निदान की मांग की है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी के बाद भी यहां कोई नहीं पकड़ा गया। एजेंसियों पर पुलिस का पहरा है फिर भी सभी होटलों में गैस धड़ल्ले से ब्लैक में पहुंच रही है। मंदिरों में ब्लैक मनी नहीं मिल सकती इसलिए जरुरत की गैस नहीं मिल रही है और कोई भी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां अष्टमी एवं नवमी तिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता...