बेगुसराय, मार्च 28 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा गांव में आयोजित संकटमोचन पंचमुखी हनुमान रक्षा कवच महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। चेरियाबरियारपुर के विधायक अभिषेक आनंद एवं बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार महायज्ञ स्थल पर पहुंचे जहां श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यज्ञ समिति की ओर से यज्ञाधीश दिव्यानंद जी महाराज, अध्यक्ष टुन्नी सिंह, बेगूसराय के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, श्याम नारायण सिंह, शिवम वत्स, अमित कुमार सहित अन्य प्रमुख लोगों ने अतिथियों को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मंत्री संजय कुमार ने भगवान श्रीराम के जी...