संकटमोचन की छवि से सजाया सादा कैनवास
वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी। संकटमोचन संगीत समारोह की कलाकारों से सम्पन्न कला दीर्घा में एक से एक चित्र कृतियां आकर ले रही हैं। नगर की वरिष्ठ चित्रकार मानती शर्मा ने संकटमोचन भगवान के स्वरूप को कैनवास पर अपनी कल्पना से आकार दिया। मात्र दो घंटे में ही उन्होंने सादे कैनवास को भगवान की अद्भुत छवि से सजा दिया। उनकी कलाकारी देखने के लिए उनकी वयोवृद्ध सासू मां फूलेश्वरी देवी भी उनके बगल वाली कुर्सी पर बैठी रहीं। इसी बीच किसी ने पूछ लिया माताजी आप भी चित्रकारी करेंगी तो उनका उत्तर था कि मेरे बेटे अनिल शर्मा और बहू ने मुझे इतना तो सिखा ही दिया है कि मैं कुछ कलात्मक लकीरें खींच सकूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.