संकटमोचक हनुमान की मूर्ति की हुई विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा
सहारनपुर, अप्रैल 30 -- गंगोह संवाददाता। कोतवाली परिसर स्थित श्रीशिव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संकटमोचक हनुमान की मूर्ति की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंगलवार को ढोल ढमाके के साथ हनुमानजी की प्रतिमा का पूरे कोतवाली परिसर में पुष्पवर्षा के बीच भ्रमण कराया गया। बुधवार को पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिष्ठित किया गया। अनुष्ठान्न कार्य पंडित विशाल वरिष्ठ, पंडित रोहित शर्मा, पंडित प्रणव शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, पंडित रविंद्र शर्मा व पूर्व कोतवाली प्रभारी पियूष दीक्षित की यजमानी में सम्पन्न कराया। सीओ अशोक सिसोदिया, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार सहित कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.