किशनगंज, जून 28 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा से होकर गुजरने वाली सीमा सुरक्षा सड़क पर रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। दिघलबैंक एवं ठाकुरगंज प्रखंड की सीमा पर बूढ़ी कनकई नदी के डोरिया पुल के एप्रोच के नीचे की मिट्टी अचानक खिसक जाने से सड़क बीचों-बीच धंस गई और लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना सुबह करीब नौ बजे उस समय हुई, जब सड़क पर सामान्य दिनों की तरह वाहनों की आवाजाही जारी थी।

घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले एप्रोच पर दरार दिखाई दी और देखते ही देखते सड़क का हिस्सा धंस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए भारी वाहनों को रोक दिया, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई। सूचना मिलते ही ज़ियापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर सड़क पर आवागमन बंद करा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क निर्माण कंपनी...