संकट:तुअर दाल 150 के पार, बफर स्टॉक उतारेगी सरकार
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मंडियों में तुवर की सप्लाई कमजोर पड़ने और दाल मिलों की मजबूत मांग के चलते खुदरा बाजार में तुअर दाल (अरहर) के दाम बढ़कर 150 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गए। त्योहारों से पहले तुअर दाल की कीमतों में और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। कीमतें बढ़ने की प्रमुख वजह कारोबारियों द्वारा अपने भंडार में इजाफा करना है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार तुअर दाल की कीमतों पर भी नकेल लगाने के लिए बफर स्टॉक जारी करने के अलावा कुछ और सख्त कदम उठा सकती है। दाल कारोबारियों का कहना है कि बाजार की मौजूदा परिस्थितियों में तीन प्रमुख कारक है, उत्पादक मंडियों में सीमित आवक, दाल मिलर्स की मजबूत मांग और महंगी आयात है जो तुअर की कीमतों को सहारा दे रहे हैं। स्टॉकिस्ट ऊंचे भाव की उम्मीद में फिलहाल माल रोकने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.