जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को मां भगवती के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें दौना की पत्ती, अढ़उल के फूल, लाल कनेर के फूल तथा प्रसाद चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। मां के इस स्वरूप का दर्शन देवी भक्तों ने नौ दुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर किया। शीतला चौकिया धाम में भक्तों की भीड़ रही। परमानतपुर स्थित मां शारदा मैहर मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। शीतला चौकिया धाम में षष्टी तिथि पर चार बजे आरती के बाद मंदिर का पट खोला गया। शीतला चौकियां और मैहर मंदिर में महिलाएं बच्चों का मुंडन संस्कार भी करा रही थी। मैहर मंदिर का पट सुबह खुलने के बाद से ही दर्शनार्थियों तांता लग गया। यहां महिलाओं ने पचरा गाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...