चक्रधरपुर, मार्च 23 -- चक्रधरपुर। श्री श्री शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति, गिरिराज सेना चक्रधरपुर के द्वारा पंडित हाता स्थित शिव मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में पूजा की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष उमाशंकर गिरि ने बताया कि 24 मार्च को षष्ठी तिथि पर संध्या 7 बजे पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना एवं माता के दर्शन के लिए पट खोल दिया जाएगा। मौके पर संरक्षक आरएन पांडेय, मनोज जिंदल, कमलेश गुप्ता, राम साव, नारायण साव, सुमित पोद्दार, प्रतीक पोद्दार, जुगनू ठाकुर के अलावा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...