नई दिल्ली, फरवरी 7 -- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पशुपालकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया कि राज्य के सभी गांवों में दुग्ध समिति का गठन किया जाएगा और सभी पंचायतों में सुधा डेयरी का बिक्री केंद्र खोला जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का अवसर बढ़ाने के मकसद से यह कदम सरकार ने उठाया है। शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर बताया कि सात निश्चय-3 के तीसरे निश्चय 'कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि' के तहत डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय लिया गया है ताकि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिल सके। राज्य के कुल 39,073 गांवों में से 25,593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जा चुका है। शेष सभी गांवों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.